Congress War : कांतिलाल भूरिया भी डामोर से मिले, तभी 600 करोड़ का घोटाला हुआ!

महेश पटेल ने कांतिलाल भूरिया के खिलाफ नया मोर्चा खोला

1164

Alirajpur : कांग्रेस नेता महेश पटेल और झबुआ के विधायक कांतिलाल भूरिया के बीच अब जुबानी जंग इस स्थिति में आ गई कि दोनों अब खुलकर सामने आ गए। महेश पटेल का ताजा आरोप है कि झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद जीएस डामोर पर जो 600 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा है, उसमें कांतिलाल भूरिया भी शामिल हो सकते हैं। मैं इस मामले की CBI जांच की मांग करूँगा।

 

कांग्रेस नेता महेश पटेल ने कहा कि जिस समय 2005-06 में यह घोटाला हुआ तब कांतिलाल भूरिया झाबुआ-रतलाम क्षेत्र के सांसद थे और डामोर PHE के इंजीनियर थे। यदि यह घोटाला हुआ तो क्या इसकी जानकारी भूरिया को नहीं थी! इसलिए मुझे लगता है कि इस घोटाले में कांतिलाल भूरिया का भी हाथ है और मैं इसकी CBI जांच की मांग करूंगा। उन्होंने कहा कि उस समय कांतिलाल भूरिया केंद्रीय मंत्री थे तो क्या उन तक यह जानकारी नहीं थी कि उनके क्षेत्र में इतना बड़ा घोटाला हो रहा है।

कांतिलाल भूरिया के नजदीकी शांतिलाल पडियार उस समय PHE के ठेके लेते थे और फ्लोरोसिस प्रोजेक्ट के जो हैंड पंप खुले हैं वह काम भी शांतिलाल पडियार ने ही किया है। इस कारण से स्पष्ट है कि शांतिलाल पडियार, कांतिलाल भूरिया और जीएस डामोर तीनों ही मिले हुए हैं। इस 600 करोड़ के घोटाले में यदि जीएस डामोर शामिल है तो कांतिलाल भूरिया भी उसमें शामिल हो सकते हैं।

WhatsApp Image 2022 01 01 at 3.36.55 AM

पटेल ने कहा कि उस समय फ्लोरोसिस प्रोजेक्ट के लिए अलीराजपुर को सेंटर बनाया गया था। यहीं से झाबुआ और मेघनगर तक हैंडपंप और पाइप लाइन का काम होता था। उस समय यह संयुक्त जिला था और जब कांतिलाल भूरिया सांसद थे, तो यह सब इनकी जानकारी में ही हुआ है और यह भी उसमें शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं में जंग

कांतिलाल भूरिया और महेश पटेल के बीच पिछले कुछ दिनों से बयान जंग छिड़ी हुई है। पहले महेश पटेल ने आरोप लगाया था कि अलीराजपुर में मेरी हार का कारण कांतिलाल भूरिया है। उनके सेबोटेज के कारण ही मैं हारा। इसके बाद कांतिलाल भूरिया ने महेश पटेल पर आरोप लगाया था कि वो अपने कर्मों से हारा है। मैंने तो पूरी ईमानदारी से काम किया था। अब महेश पटेल ने नया मोर्चा खोलते हुए डामोर कांड से कांतिलाल भूरिया को जोड़ते हुए नया विवाद शुरू कर दिया।