Congress’s Election Theme Decided : ‘आखिर मेरा कसूर क्या था’ कांग्रेस इस थीम पर चुनाव लड़ेगी!

कमलनाथ ने कहा 'भाजपा धर्म की ठेकेदार नहीं!'

887
Congress's Election Theme Decided

Congress’s Election Theme Decided : ‘आखिर मेरा कसूर क्या था’ कांग्रेस इस थीम पर चुनाव लड़ेगी!

Indore : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि धर्म का ठेका क्या भाजपा ने ले रखा है। छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर हमने बनाया। मुझे मध्य प्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि वह प्रदेश को सुरक्षित रखेगी। इस बार चुनाव में हमारी थीम है ‘आखिर मेरा कसूर क्या था?’

कमलनाथ मंगलवार को इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनके साथ सांसद शशि थरूर भी थे। कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं, बल्कि भाजपा संगठन से है। कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को एकजुट होकर काम करना है। प्रदेश में व्यापारी परेशान हैं। हम आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा मध्य प्रदेश देना चाहते हैं। ऐसा प्रदेश जहां भ्रष्टाचार और मिलावट आदि न हो। इंदौर शहर अध्यक्ष को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक व्यक्ति से संगठन नहीं चलता। यहां हर कार्यकर्ता कमलनाथ है।

WhatsApp Image 2023 04 04 at 7.32.58 PM

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में टिकट फार्मूला कुछ इस तरह से होगा कि सामाजिक आधार और स्थानीय मांग के अनुरूप टिकट का वितरण होगा। कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में उनके द्वारा किस तरह मेट्रो का कार्य शुरू किया गया, किस तरह महाकाल लोक का काम शुरू किया, यह बात किसी से छिपी नहीं है!

उन्होंने कहा कि बच्चा कब पैदा होता है, यह सब जानते हैं। मध्यप्रदेश में कई शहरों में कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा नहीं होने पर कमलनाथ ने कहा कि यह मत समझिए कि कांग्रेस सिर्फ अध्यक्ष से चलती है। अध्यक्ष के अलावा भी नीचे एक बहुत बड़ा संगठन होता है, मंडल लेवल पर काम होता है।

मेरे बयान को गलत पेश किया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधायकों को लेकर मेरे बयान को शरारत पूर्ण ढंग से पेश किया गया। मैंने यह कहा था कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का महत्व है। भाजपा के बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं, लेकिन उन्हीं विधायकों का महत्व है, जिनकी जमीन पर पकड़ मजबूत है।

कर्ज चुकाने के लिए कर्ज

अभय प्रशाल में मीडिया से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह कलाकारी वाला भाषण देते हैं। खुद को कभी मामा बताते हैं, तो कभी किसान का बेटा। दिग्विजय सिंह की सक्रियता के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, दिग्विजय सिंह पूरी तरह सक्रिय हैं। वे सभी परंपरागत सीटों पर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और पार्टी को मजबूती दे रहे हैं।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बहुत गजब है। अब तो इसे कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्जा लेना पड़ रहा है। मैं मामा नहीं, किसान का बेटा नहीं, चाय वाला नहीं, बल्कि एक साधारण व्यक्ति हूं। जब बाबूलाल गौर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब मैं केंद्र में परिवहन मंत्री और शहरी विकास मंत्री रहा। रिकॉर्ड देख लें कि उस दौरान मैंने मध्य प्रदेश की कितनी मदद की है।

MP की धरती पर अब बेटियाँ वरदान : बहनों ने जो विश्वास मेरे प्रति जताया उसे मैं टूटने नहीं दूँगा-CM चौहान