WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Construction of Flyover Started : 4 फ्लाईओवर का निर्माण शुरू, 24 महीने में पूरे होंगे!

ये फ्लाईओवर देवास नाका चौराहा, सत्य साईं चौराहा, मूसाखेड़ी और आईटी पार्क पर बनेंगे!

WhatsApp Image 2023 10 06 At 21.01.21

Construction of Flyover Started : 4 फ्लाईओवर का निर्माण शुरू, 24 महीने में पूरे होंगे!

Indore : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों शहर में चार फ्लाई ओवरों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया था। जिसके तुरंत बाद इन फ्लाई ओवरों के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इन फ्लाई ओवरों के बन जाने से इंदौर शहर में यातायात सुगम हो सकेगा।

मप्र सड़क विकास निगम लिमिटेड के संभागीय प्रबंधक राकेश जैन ने बताया कि इंदौर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए देवास नाका चौराहा लागत 74.49 करोड़ रूपए, सत्यसांई चौराहा की लागत 62.45 करोड रूपए, मूसाखेड़ी चौराहा की लागत राशि 67.02 करोड रूपए एवं आईटी पार्क चौराहा की लागत राशि 63.33 करोड रूपए है। यहां पर 6 लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है।

WhatsApp Image 2023 10 06 at 21.01.23

इन चारों स्थानों पर मुख्यमंत्री के भूमि पूजन के पश्चात् तत्काल निर्माण कार्य प्रांरभ कर दिया गया। सत्य साईं चौराहे एवं आईटी पार्क चौराहे पर 6 लेन फ्लाईओवर निर्माण के लिए निविदा के बाद ठेका मेसर्स नारायणदास कंस्ट्रक्शन कोलकाता को दिया गया। देवास नाका एवं मूसाखेड़ी चौराहे पर 6 लेन फ्लाईओवर निर्माण के लिए निविदा के बाद ठेका मेसर्स वेल्जी रत्न सोरठिया इन्फ्रा प्रा लि वडोदरा (गुजरात) को प्रदान किया गया है।

अनुबंध अनुसार चारों फ्लाईओवर की निर्माण अवधि 24 माह निर्धारित की गई है। ठेकेदार कंपनियों द्वारा उक्त कार्य निर्धारित अवधि के पूर्व पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।