WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंदिर में समय सीमा समाप्त होने के बाद भी चल रहा था निर्माण कार्य, सनातन धर्मसभा ने ली आपत्ति दिया धरना, प्रशासन ने रुकवाया काम!

मामला अगरजी के मंदिर का, काम रुकते ही सनातन धर्म की जय के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर!

मंदिर में समय सीमा समाप्त होने के बाद भी चल रहा था निर्माण कार्य, सनातन धर्मसभा ने ली आपत्ति दिया धरना, प्रशासन ने रुकवाया काम!

Ratlam : शहर के बागडों के वास स्थित चौमुखा महादेव मंदिर जिसे अगरजी के मंदिर नाम से जाना जाता हैं में रिपेयरिंग की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी निर्माण किया जा रहा था। इस पर सनातन धर्मसभा के लोगों ने आपत्ति ली और नींव खोदने के साथ ही देवी-देवताओं के स्थान में इधर-उधर करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए धरने पर बैठ गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने सनातन धर्मसभा के लोगों को को समझाने के साथ ही निर्माण कार्य रुकवाया इसके बाद सनातन धर्मसभा के लोग धरने पर से उठे।

IMG 20241221 WA0012

बता दें कि सनातन धर्मसभा व महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा शहर के त्रिवेणी तट पर आयोजित होने वाला 71वां महारूद्र यज्ञ शनिवार यानी आज से शुरू हो रहा हैं। इसे लेकर शुक्रवार की सुबह श्री चौमुखा महादेव मंदिर पर महादेव मंदिर पर महादेव का 21 पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के अंदर की जा रही रिपेयरिंग को लेकर विवाद की स्थिति बनी और सनातन धर्मसभा के लोग आक्रोशित हुए और मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गए थे। इसकी सूचना पर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, सविता राठौर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे तब सनातन धर्मसभा के लोगों ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया था।

IMG 20241221 WA0011

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्य रुकवाने के बाद सनातन धर्मसभा के लोगों ने श्री चौमुखा महादेव का अभिषेक किया गया और परिसर में ध्वजारोहण किया गया। यज्ञाचार्य दुर्गाशंकर ओझा के सानिध्य में 21 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ के मुख्य यजमान प्रेमलता, संजय दवे से पूजन-अर्चन करवाया। बता दें कि महारूद्र यज्ञ शनिवार को सुबह 10-30 बजे महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंदजी के सानिध्य में प्रारंभ होगा।

चौमुखा महादेव के अभिषेक और ध्वजारोहण के दौरान सनातन धर्मसभा के अध्यक्ष अनिल झालानी, पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौर, नवनीत सोनी, डॉक्टर राजेंद्र शर्मा, मनोहर पोरवाल, रमेश पाठक, मुकेश सोनी, दिनेश सोनी, जनक नागल, हेमेंद्र उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, राजू हाकी, ब्रजेन्द्र मेहता, सुरेश दवे, चेतन शर्मा, रमेश व्यास, पवन सोमानी, अविनाश व्यास, कैलाश सोनी, लालचंद टाक, मुकेश सोनी, बद्रीलाल पोरवाल, रामप्रसाद व्यास, सत्यनारायण पालीवाल, धन्नालाल पाटीदार, छोगालाल पाटीदार, रतनलाल पाटीदार, पुष्पेन्द्र मेहता, मनोज शर्मा, राखी व्यास सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन मौजूद रहें।