
पढ़ना जारी रखें
प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीरज मंडलोई द्वारा संभागीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल को नगर परिषद सुठालिया में कायाकल्प अभियान अंतर्गत निर्मित की जा रही सी.सी रोड के निर्माण में गुणवत्ताविहीन कार्य और कार्य में की जा रही अनियमितता की जॉच करने के निर्देश दिए गए थे। अधीक्षण यंत्री द्वारा विगत 13 जुलाई को निरीक्षण कर जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रतिवेदन के आधार पर ठेकेदार एवं नगरीय निकाय के उपयंत्री के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।





