Controversy Over Comments on Ayodhya : अयोध्या पर ‘मालवी भाभी’ की टिप्पणी से विवाद, पुलिस से शिकायत!

भाजपा की हार पर अयोध्यावासियों के खिलाफ पोस्ट कांग्रेस की शिकायत, डिलीट करना पड़ी!

1376

Controversy Over Comments on Ayodhya : अयोध्या पर ‘मालवी भाभी’ की टिप्पणी से विवाद, पुलिस से शिकायत!

 

Indore : अयोध्या में भाजपा की हार पर शहर की मालवी भाभी (प्रतीक्षा जैन नैयर) इतनी विचलित हो गई कि उन्होंने अयोध्यावासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर उन्होंने अयोध्या जाने वाले पर्यटकों से अयोध्यावासियों का बहिष्कार करने की अपील की थी। यह भी कहा कि वे भगवान राम के दर्शन करने जाएं, पर वहां से कुछ खरीदें नहीं।

कांग्रेस को मालवी भाभी की यह बात अच्छी नही लगी। उन्होंने मालवी भाभी के खिलाफ शिकायत कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। युवा कांग्रेस समन्वयक अभिजित पांडे ने इसकी शिकायत की। युवा कांग्रेस समन्वयक अभिजित पांडे ने कहा कि वोटरों को जनप्रतिनिधि चुनने का संविधान में लोकतांत्रिक अधिकार है। अयोध्या को लेकर की गई पोस्ट पर विवाद गहराने के बाद प्रतीक्षा जैन ने यह वीडियो अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया। ज्यादातर लोगों ने कमेंट कर वीडियो पर आपत्ति ली थी।

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने अयोध्या को लेकर विवादित पोस्ट डाल दी। इसे लेकर वे ट्रोल भी हुई। कई लोगों ने कमेंट कर उनकी इस पोस्ट पर आपत्ति ली। बहिष्कार की मांग कर मालवी भाभी ने शांति भंग करने की कोशिश की है। पांडे ने क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश दंडोतिया को लिखित शिकायत कर धारा-153,195 और 294 के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में पोस्ट के स्क्रीन शॉट भी दिए गए।