Counting : मतगणना के दूसरे दौर में बराबरी की टक्कर, उतार-चढाव जारी

436

Counting : मतगणना के दूसरे दौर में बराबरी की टक्कर, उतार-चढाव जारी

Bhopal : मध्य प्रदेश की 16 में से पांच नगर निगमों के नतीजे आज आ जाएंगे। इससे पहले 17 जुलाई को 11 नगर निगमों के नतीजे आए थे। उसमें सात में भाजपा, तीन में कांग्रेस और एक में आम आदमी पार्टी के महापौर चुनाव जीते थे।

आज के रुझान

– कटनी में कांग्रेस के पार्षदों को सफलता : कटनी के 45 वार्डो में से पांच में भाजपा और सात में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। तीन पार्षद निर्दलीय भी जीते हैं।

– मुरैना में शारदा सोलंकी को बढ़त : मुरैना में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शारदा राजेंद्र सोलंकी 1500 वोट से आगे निकल गई हैं। यहां भाजपा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना मुकेश जाटव को टिकट दिया था।

– रीवा में कांग्रेस को शुरुआती बढ़त : रीवा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अजय मिश्रा को शुरुआती बढ़त मिल गई है। डाक मतपत्रों की गणना में कांग्रेस आगे निकल गई है।

 

– रीवा में भाजपा की विजयी शुरुआत : रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20 में भाजपा को सफलता मिली है। भाजपा के दीनानाथ वर्मा ने 180 वोटों से जीत दर्ज की है।

– कटनी में बड़ा उलटफेर : कटनी नगर निगम चुनाव में भाजपा की बागी प्रत्याशी प्रीति सूरी अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2,000 वोटों की बढ़त ले चुकी हैं। यह एक बड़े उलटफेर के संकेत दे रहा है।

 

– रतलाम में भाजपा, मुरैना में कांग्रेस आगे : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रतलाम में भाजपा और मुरैना में कांग्रेस आगे निकल गई है। महापौर पद के प्रत्याशियों के साथ ही पार्षद पदों के चुनावों में भी पार्टी ने बढ़त हासिल की है। मुरैना में एक बड़ा उलटफेर हो सकता है।

– देवास में कांग्रेस को बढ़त : देवास नगर निगम की मतगणना की शुरुआती गिनती में 48 पार्षद में से नौ वार्ड में भाजपा आगे निकल गई है। 14 स्थानों पर कांग्रेस को बढ़त है। तीन निर्दलीय भी अपने-अपने वार्ड में आगे चल रहे हैं।