Covid Positive : करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को कोरोना

करण जौहर के यहाँ पार्टी की थी, रिपोर्ट के बाद सभी आइसोलेट

647

Mumbai : ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) और उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा (Amrata Arora) का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया।

जांच रिपोर्ट के बाद दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया। करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा दोनों करण जौहर के यहाँ पार्टी में गई थीं। ‘कभी खुशी कभी गम’ के 20 साल पूरे होने पर करण जोहर के घर पर सेलिब्रेशन था।

अमृता ने मलाइका, करिश्मा, मसाबा, रिया कपूर सहित अपनी कई दोस्तों के साथ वहां  प्री-क्रिसमस पार्टी की थी। कोरोना की रिपोर्ट के बाद उनके संपर्क में आए लोगों ने खुद को आइसोलेट कर लिया। Bombay Municipal Corporation BMC) ने सभी को टेस्ट कराने के लिए कहा है।

9 दिसंबर को अनिल कपूर की बेटी रिया के घर सभी ने मिलकर खूब मस्ती की थी। आज 13 दिसंबर को अमृता और करीना के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई है।

BMC ने दोनों को कोरोना होने की पुष्टि की है। उनके संपर्क में आए सभी लोगों को RT PCR टेस्ट कराने को भी कहा है।

करीना कपूर कोरोना की पहली और दूसरी वेव के दौरान घर के अंदर ही रही थीं। इस बीच उनके बेटे का जन्म भी हुआ। डिलीवरी के बाद करीना ने फिर से काम पर वापसी की और वह पार्टी में भी देखी गईं।

अमृता और मलाइका करीना की बेस्ट फ्रेंड्स हैं। गर्ल गैंग अक्सर मिलकर पार्टी करता है।