CS Anurag Rastogi Gets Extension: IAS अनुराग रस्तोगी को 1 साल का सेवा विस्तार मिला

287

CS Anurag Rastogi Gets Extension: IAS अनुराग रस्तोगी को 1 साल का सेवा विस्तार मिला

 

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा राज्य के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए 30 जून 2026 तक बढ़ा दिया गया। रस्तोगी भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के IAS अधिकारी है।

 

इस आदेश के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी एक और साल के लिए इस पद पर बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने उनकी सेवा अवधि 1 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी है । पहले उन्हें 30 जून को सेवानिवृत्त होना था।

रस्तोगी को फरवरी 2025 में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, जब उनके पूर्ववर्ती विवेक जोशी (IAS:1989:HY) को भारत के चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था। मुख्य सचिव के रूप में अपनी भूमिका के अलावा, रस्तोगी के पास अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त और योजना का महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो भी है।