
झाबुआ जिले में साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” का शुभारंभ, मंत्री निर्मला भूरिया ने सायबर जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी!
15 दिन तक चलेगा अभियान, हेल्पलाइन 1930 से तुरंत मदद!
राजेश सोनी की रिपोर्ट!
झाबुआ : सायबर ठगी पर वार करने झाबुआ पुलिस सड़कों पर उतर आई है। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0″ का शुभारंभ झाबुआ जिले में भी हुआ। अभियान 08 जुलाई 2026 तक चलेगा। अभियान की शुरुआत महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सायबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

गांव-गांव पहुंचेगा सायबर रथ!
ये सायबर जागरूकता रथ जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगा। लोगों को OTP ठगी, लोन ऐप फ्रॉड, फर्जी लिंक, UPI फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के तरीके समझाएगा और बचाव के उपाय बताएगा। मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करें। साइबर अपराधों के प्रति सजग रहें। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा क़ि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान समाज को सुरक्षित बनाते हैं। SP देवेंद्र पाटीदार झाबुआ ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य हर नागरिक तक पहुंचकर उसे ऑनलाइन अपराधों से बचाना है। साइबर अपराध होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
अभियान में क्या होगा!
थाना स्तर पर संवाद सभी थाना-चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम आमजन से सीधा संवाद करेगी, स्थानीय भाषा में जागरूकता- नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्में, साइबर जागरूकता रैलियां आयोजित होंगी, 1930 नंबर का प्रचार, हर नागरिक तक हेल्पलाइन नंबर पहुंचाया जाएगा ताकि ठगी होते ही पैसा रोका जा सके।

सेफ क्लिक 1.0″ का असर!
2025 में हुए 10 दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान में 16 हजार से ज्यादा लोगों को जागरूक किया गया था। इसका असर ये हुआ कि जिले में साइबर ठगी की घटनाओं में कमी दर्ज की गई और लोग ज्यादा सतर्क हुए।
पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश!
कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन परिसर में माननीय प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंत्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर डॉ. भरसट और SP देवेंद्र पाटीदार ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया!





