WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bond Over की शर्त तोड़ने वाले आदतन गुंडा गिरफ्तार, भेजा जेल!

8
WhatsApp Image 2026 06 25 At 19.26.56

Bond Over की शर्त तोड़ने वाले आदतन गुंडा गिरफ्तार, भेजा जेल!

जानिए क्या है पूरा मामला?

Ratlam : जिले के ताल तहसील के ग्राम खेताखेडी निवासी गुंडे जुवान सिंह (48) पिता रामचन्द्र डांगी को धारा 126,135 (3) बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 11 फरवरी 2026 से 11 अगस्त 2026 तक 6 माह की अवधि के लिए फायनल बाउंडओव्हर करवाया गया था। गुंडे जुवान सिंह द्वारा 5 मई 2026 को पुनः अपराध घटित किया था। जिस पर थाना ताल पर अपराध क्रमांक 238/26 धारा 296 (बी), 351(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था। जिसके द्वारा शर्तों का उल्लंघन किया गया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 02/26 धारा 141(1) (बी) का 7 मई 2026 को तैयार किया जाकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसील ताल के न्यायालय मे पेश किया था जिस पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने 19 जून 2026 को जुवान सिंह का जेल वारंट तैयार किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर जावरा स्थित उपजेल भेजा गया।

आरोपी का आपराधिक रिकार्ड!

गुंडे जुवान सिंह पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं: अपराध क्रमांक 11/2004 धारा 325, 323, 506 भादंवि, अपराध क्रमांक 226/2006 धारा 452, 323, 294, 506, 34 भादंवि, अपराध क्रमांक 280/2011 धारा 457, 376, 323, 506 भादंवि, अपराध क्रमांक 238/26 घारा 296 (बी), 351 (2) बीएनएस।

आरोपी के विरुद्ध उक्त कार्यवाही में थाना ताल के थाना प्रभारी स्वराज डाबी, उप-निरीक्षक रविन्द्र कुमार मालवीय, उप-निरीक्षक के के सिंह, जयंतीलाल पाटीदार, अमरसिंह व विक्रम चौधरी का योगदान रहा!