
DA Hike Orders: वित्त विभाग ने 3 प्रतिशत DA वृद्धि और एरियर भुगतान के आदेश जारी किए
भोपाल: राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुक्रम में वित्त विभाग द्वारा आज सातवें वेतनमान अंतर्गत शासकीय सेवकों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं।
इस आदेश के अनुसार 1 जुलाई 2025 से, जिसका भुगतान माह अगस्त 2025 से किया जाएगा, में महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की गई है। अब वृद्धि उपरांत कुल महंगाई भत्ते की दर 58% हो जाएगी।
इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि उपरोक्त अनुसार महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 26 से किया जाएगा और 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान 6 समान किस्तों में क्रमशः माह मई, जून, जुलाई, अगस्त,सितंबर एवं अक्टूबर 2026 में किया जाएगा।





