Nigeria : नाइजीरिया के 23 राज्यों में फैली खतरनाक बीमारी मेनिन्जाइटिस: अब तक 151 की मौत, हालात बेकाबू

157

Nigeria : नाइजीरिया के 23 राज्यों में फैली खतरनाक बीमारी मेनिन्जाइटिस: अब तक 151 की मौत, हालात बेकाबू

Nigeria ;नाइजीरिया में तेजी से फैल रही मेनिन्जाइटिस बीमारी से अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां स्वास्थ्य अधिकारी इस बीमारी के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

 नाइजीरिया में तेजी से फैल रहे मैनिन्जाइटिस रोग से अब तक 151 लोगों की मौत हो गई और इस बीमारी के प्रकोप पर काबू पाने के लिए वहां के स्वास्थ्य अधिकारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस बीमारी से मारे गए अधिकतर लोग उत्तरी क्षेत्र के दूरदराज के हिस्सों के थे और इससे सबसे अधिक संख्या में बच्चे प्रभावित हुए हैं। नाइजीरिया रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ने इस सप्ताह कहा कि अक्टूबर में पहली बार बीमारी सामने आई और नाइजीरिया के 36 राज्यों में से 23 में यह फैल गई है। इस रोग से लगभग आधी यानी 74 मौत इस वर्ष दर्ज की गईं।

एनसीडीसी के प्रवक्ता सानी दत्ती ने बताया कि इस बीमारी से होने वाली अधिकतर मौतें मुख्य रूप से संक्रमित लोगों के समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं पहुंचने या देरी से पहुंचने के कारण हुई हैं। वर्तमान में इस प्रकोप ने अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश को प्रभावित किया है। इस देश का स्वास्थ्य क्षेत्र वैसे भी फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा जारी अमेरिकी सहायता में कटौती के आदेश से जूझ रहा है, जिसका असर कई देशों पर पड़ा है।