चलती बाइक पर खतरनाक स्टंटबाजी, हैंडल छोड़ सड़क पर दौड़ाई बाइक, वीडियो ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल!

162

चलती बाइक पर खतरनाक स्टंटबाजी, हैंडल छोड़ सड़क पर दौड़ाई बाइक, वीडियो ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल!

छतरपुर: छतरपुर में एक युवक की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना मंगलवार 2 जून की करीब 11-12 बजे की बताई जा रही है। वीडियो में युवक पेप्टिक टाउन से ओरछा थाना और ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग तक बाइक चलाते समय हैंडल छोड़कर सड़क पर फर्राटा भरता नजर आ रहा है।

IMG 20260603 WA0102

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक बिना किसी डर के व्यस्त सड़क पर बाइक चला रहा है। इस दौरान उसने कई बार बाइक का हैंडल छोड़ दिया और संतुलन बनाकर स्टंट करता रहा। सड़क पर अन्य वाहन और राहगीर भी मौजूद थे, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे स्टंट न केवल स्टंट करने वाले युवक की जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी जोखिम में पड़ जाती है। जरा सी चूक होने पर गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

IMG 20260603 WA0100

विशेषज्ञों के अनुसार, सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और लोकप्रियता हासिल करने के लिए युवा अक्सर इस तरह के खतरनाक करतब करते हैं। हालांकि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करना यातायात नियमों का उल्लंघन है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी है।

सड़क सुरक्षा नियमों के तहत वाहन चलाते समय लापरवाही, खतरनाक ड्राइविंग और सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं। पुलिस ऐसे मामलों में वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई कर सकती है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित युवक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।