
दानिश बना दीपक यादव, अयोध्या नगर के फ्लैट में एक हिंदू युवती के साथ पकड़ाया
भोपाल : राजधानी के अयोध्या नगर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक फ्लैट में हिन्दू संगठनों ने दबिश दी। इस दौरान यहां पर एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ पाया गया। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर बवाल मचाया। इसके बाद पुलिस मौके में पहुंची और युवक को हिरासत में लिया।
संगठन के लोगों का आरोप है कि यह मामला लव जेहाद का है। छापामार कार्रवाई के दौरान युवक अपना परिचय दीपक यादव के नाम से देता रहा। बाद में पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपना सही नाम दानिश खान बताया। हालांकि पुलिस ने विरोध और शिकायत के बाद युवक को अपनी सुर्पुर्दगी में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। इस मामले में युवती से भी पूछताछ की जा रही है।
अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक फ्लैट में दबिश दी। यहां से दानिश खान नाम के युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी ने संगठन के लोगों को देखने के बाद गुमराह करने के लिए अपना नाम दीपक यादव बताया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद उसने अपनी असली पहचान उजागर की। फ्लैट में उसके साथ एक हिंदू युवती भी मौजूद थी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की पड़ताल जारी
भवानी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से दानिश द्वारा लव जिहाद किए जाने की सूचना मिल रही थी। आज सुबह पुख्ता जानकारी मिली कि दानिश खान अयोध्या नगर में रहने वाली युवती से मिलने उसके फ्लैट पर जा रहा है। जैसे ही दानिश, जो मैकेनिक है और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है,युवती के फ्लैट में पहुंचा, तो संगठन के लोगों ने उसे पकड़ लिया।





