Date for Exchange of 2000 Notes Extended : RBI ने 2 हजार के नोट बदलने की तारीख बढ़ाई!

590

Date for Exchange of 2000 Notes Extended : RBI ने 2 हजार के नोट बदलने की तारीख बढ़ाई!

New Delhi: दो हजार के नोट अब 7 अक्टूबर तक बदले जा सकेंगे। ये मियाद आज 30 सितंबर को समाप्त हो रही थी। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2 हजार के नोट बदलने की डेडलाइन को अब एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया।

RBI ने 2 हजार रुपए के नोट वापस लेने के आखिरी दिन एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। RBI ने कहा कि जनता ने 19 मई से 29 सितंबर तक कुल 3.42 लाख करोड़ रुपए के 2,000 रुपए के नोट वापस किए हैं।

RBI के मुताबिक, 2 हजार रुपए के नोट 7 अक्टूबर तक जमा या बदल सकते हैं। अगर आप किसी वजह से नोट बदलने से रह गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। इसे RBI की किसी भी बैंक में जाकर बदल सकते हैं। हालांकि, एक बार में 20 हजार रुपए वैल्यू से ज्यादा के नोट नहीं बदल सकते हैं। इस बारे में RBI ने कहा कि अब तक बदले गए 2 हजार के नोट इस मूल्य वर्ग में कुल प्रचलित मुद्रा का 96% है। विज्ञप्ति में कहा गया कि 2 हजार के नोट 7 अक्टूबर के बाद भी वैध मुद्रा बने रहेंगे। लेकिन, इन्हें केवल RBI कार्यालयों में ही बदला जा सकेगा।