
दतिया विधानसभा की सीट रिक्त घोषित, गजट नोटिफिकेशन हुआ
भोपाल: मध्य प्रदेश में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 22 – दतिया विधानसभा सीट को रिक्त घोषित किया गया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन के गजट में प्रकाशित असाधारण सूचना के अनुसार मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 22 – दतिया से निर्वाचित सदस्य राजेंद्र भारती के विरुद्ध जिला न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पारित निर्णय में अपराध सिद्ध होने के फलस्वरुप 3 वर्ष के कारावास और ₹100000 के अर्थ दंड से दंडित किया गया है।


माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 10 जुलाई 2013 के पालन में संविधान के अनुच्छेद के तहत राजेंद्र भारती को 2 अप्रैल 2026 से विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो जाती है। अतः मध्य प्रदेश विधानसभा में यह स्थान रिक्त हो गया है।





