WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

DAVV Upgrade : सभी काम कंप्यूटर से होंगे, पेपरलेस करने की तैयारी

964

अनिल शुक्ला की रिपोर्ट

Indore : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) को पेपरलेस किया जा रहा है। आने वाले समय में सारे कामकाज कंप्यूटर से होंगे। सिस्टम के कंप्यूटर से जुड़ने के बाद एक क्लिक पर सारी जानकारी तत्काल मिल जाएगी।

DAVV Upgrade : सभी काम कंप्यूटर से होंगे, पेपरलेस करने की तैयारी

बदलते समय की मांग के साथ इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) को अपग्रेड किया जाएगा। सारी व्यवस्था का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है। आने वाले समय में विश्वविद्यालय के सभी विभागों का कामकाज अब कम्प्यूटर के जरिए होगा। यहां तक कि सारे रिकॉर्ड को भी कंप्यूटरीकृत करने की योजना है।

Also Read: Ratlam News: पति की हत्‍या करने वाली पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास

पहले चरण में परीक्षा और गोपनीय विभाग के अलावा कंप्यूटर सेंटर को कॉम्प्यूटिकरत किया जाएगा। इसके बाद स्थापना, परीक्षा, वित्त, और यांत्रिकी विभाग को कंप्यूटर सिस्टम से जोड़ा जाएगा। एडमिशन संबंधी जानकारी भी कंप्यूटर में दर्ज होगी।

Also Read: Politico-Web : बिगड़े बोल-सायास, अनायास या छपास 

कुलसचिव अनिल ने बताया कि कंप्यूटरीकरण होने से हर काम आसान हो जाएंगे। एक क्लिक पर सारी जानकारी मिल जाएगी। विश्वविद्यालय में पेपर लेस योजना को लागू करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है। गौरतलब है कि डीएवीवी का दायरा बढ़ने के साथ ही कामकाज भी बढ़ता जा रहा है, समय को देखते हुए बदलाव भी जरूरी हो गया है।