WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dead bodies of drowned Youths Found : 30 घंटे के बाद भेरुकुंड में डूबे युवकों के शव मिले!

रविवार शाम 100 फीट गहरी खाई में बने कुंड में डूब गए थे!

Dead bodies of drowned Youths Found : 30 घंटे के बाद भेरुकुंड में डूबे युवकों के शव मिले!

Indore : इंटरनेट से रास्ता ढूंढकर भेरूकुंड पहुंचे दो युवकों की रविवार शाम को डूबने से मौत हो गई। जिनके शव सोमवार रात तक बाहर निकाले जा सके। करीब 30 घंटे बाद शव निकाले जा सके। मृतक गौरव पुत्र कृपाल लौहार (17 साल) निवासी हरिओम नगर और प्रियांश पुत्र अनिल प्रजापत (18 साल) निवासी गीता नगर कॉलोनी के शव निकालने में पुलिस और गोताखोरों को काफी मशक्कत करना पड़ी।

दोनों युवक रविवार शाम करीब 4 बजे 100 फीट गहरी खाई में बने कुंड में डूब गए थे। जिन्हें शाम को वहां तलाशा, लेकिन रात होने के कारण खोज रोकना पड़ी थी। इसके बाद सोमवार सुबह से उन्हें खोजना शुरू किया। इसके बाद शाम को दोनों के शव मिले। दोनों युवक अपने घर पर नहाने जाने का बोलकर निकले थे, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह नहाने के लिए कहा जा रहे हैं। अन्य दोस्तों ने जब उन्हें फोन लगाकर सूचना दी थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार रविवार को जय, राजा, कौस्तुभ, गौरव और प्रियांश सभी पिकनिक मनाने के लिए गए थे। इस दौरान गौरव नहाने के लिए झरने के लिए नीचे बैठ गया था। चट्टान पर फिसलन होने से वह पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए प्रियांश गया तो वह भी डूब गया।