मिर्जापुर में हीट वेव की चपेट में आकर चुनाव ड्यूटी में लगे 9 कर्मियों की मौत हो गई. जिन कर्मचारियों की मौत हुई उसमें 6 होमगार्ड के अलावा 1 स्वास्थ विभाग का कर्मचारी, 1 चकबंदी अधिकारी और 1 स्वाथ्य विभाग का बाबू शामिल हैं. इतना ही नहीं, 20 से अधिक होमगार्ड को जिले के मंडलीय अस्पताल में स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है. सभी होमगार्ड दूसरे जिलों से चुनावी ड्यूटी के लिए मिर्जापुर पहुंचे थे. जैसे ही पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचे, एक-एक कर बेहोश होने लगे. कॉलेज से ही पोलिंग पार्टी रवाना हो रही थीं.
इलाज के दौरान 6 होमगार्ड की मौत
भारी संख्या में होमगार्ड की तबीयत बिगड़ती देख उन्हें तत्काल मंडलीय अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान 6 की मौत हो गई. मरने वालों में होमगार्ड रामजियावन, सत्य प्रकाश, त्रिभुवन, रामकरन, बच्चाराम, शामिल हैं. इसके अलावा 20 होमगार्ड का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल आरबी कमल का कहना है कि अब तक 6 होमगार्ड की मौत हुई. यहां पर कुल 23 लोगों को लाया गया था, जिसमें 20 होमगार्ड का अभी भी इलाज चल रहा है.
MP Heated Like Fire : सीधी में पारा 48.2 डिग्री, कई शहरों में 47 डिग्री से ऊपर रहा!
जिलाधिकारी ने 5 होमगार्ड की मौत स्वीकार की. वही अस्पताल में भर्ती बीमार होमगार्ड का कहना है कि गर्मी की वजह से चक्कर आने लगा इसके बाद आंखों के सामने अंधेरा छा गया. बेहोश हो गया.
रायबरेली में चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत भी हुई है. इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी ने बताया, “पुलिस इंस्पेक्टर हरि शंकर को आज सांस लेने में दिक्कत हुई. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.”
Retired Soldier Heart Attack: योगा क्लास में स्टेज परफॉर्मेंस देते हुए पूर्व सैनिक को आया हार्ट अटैक, मंच पर ही मौत- Video