Delhi from Ukraine : यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स की वापसी शुरू

879
Return from Ukraine : MP के स्टूडेंट्स की वापसी शुरू

Delhi from Ukraine : यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स की वापसी शुरू

Bhopal : भारतीय स्टूडेंट्स का यूक्रेन से आना शुरू हो गया है। कल एक स्टूडेंट पहुंचा था, चार अन्य आज भारत आ रहे हैं। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चार और स्टूडेंट दिल्ली पहुंच गए। आलीराजपुर का एक स्टूडेंट चेल्सी राठौड़ शनिवार को भारत लौट आया।

भारत आने वाले स्टूडेंट हैं जबलपुर की काशवी तारे, खरगोन की आयुषी पटेल, नीमच की सृष्टि शर्मा और सीधी के शुभम द्विवेदी। इसके अलावा यूक्रेन के चार और स्टूडेंट आज रविवार को एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट से भारत लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक भोपाल के लोकेश पटेल, बैतूल के योगेश त्यागी, सतना के सुनील पांडे और इंदौर जेनिशा जैक रविवार को भारत लौट रहे हैं। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा ने दी। उन्होंने बताया कि ये सभी स्टूडेंट मध्यप्रदेश से हैं। इन सभी को बुडापेस्ट से भारत लाया जा रहा है।