Delhi Superfast Weekly : इंदौर से नई दिल्ली के लिए शुक्रवार से नई साप्ताहिक ट्रेन

अभी इसके साप्ताहिक फेरे 10 जून तक ही निर्धारित

577
(Oxygen Support)

Indore : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ अंबेडकर नगर (महू) से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की गई। ये सुपरफास्ट ट्रेन प्रति शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसके 14 फेरों का संचालन किया जाएगा। गर्मी की छुट्टियों के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए ये ट्रेन चलाई जा रही है।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 09301 डॉ अम्बेडकर नगर से नई दिल्ली सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से 10 जून 2022 तक प्रति शुक्रवार को शाम 4.00 बजे डॉ अंबेडकर नगर से चलकर इंदौर 4.35 पहुंचेगी। यहाँ से 4.45 पर रवाना होकर चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन होते हुए शनिवार सुबह 5.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09302 नई दिल्ली से डॉ अम्बेडकर नगर 30 अप्रैल से शुरू होकर 11 जून तक चलेगी। नई दिल्ली से प्रति शनिवार को शाम 7.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, बड़नगर, चंद्रावतीगंज और इंदौर जंक्शन होते हुए रविवार को 7.25 बजे डॉ अम्बेडकर नगर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में इंदौर, चंद्रावतीगंज, बड़नगर, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर जंक्शन, भरतपुर जंक्शन एवं मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में दो सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।