Demand of Employees : राज्य सरकार के 12 लाख कर्मचारियों ने 4% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की मांग की!

86

Demand of Employees : राज्य सरकार के 12 लाख कर्मचारियों ने 4% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की मांग की!

 

Bhopal : केंद्रीय कर्मचारियों के मुकाबले राज्य सरकार के 12 लाख कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत कम मिल रही है। इससे अभी तक सरकार ने 600 करोड़ रूपए बचा लिए। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों को हर महीने 620 से 5640 रुपए महीने का नुकसान हो रहा है। कर्मचारी संघ ने मांग की है कि उन्हें जनवरी 2024 से 4% वृद्धि का लाभ दिया जाए। लोकसभा चुनाव के कारण कर्मचारियों को यह लाभ नहीं दिया गया था। केंद्र में 50% तो राज्य में 46% मिल रहा है महंगाई भत्ता और राहत।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि लगातार सब्जी खाद्य पदार्थ तेलों के दाम बढ़ रहे हैं। दिनों दिन बढ़ती महंगाई का सामना करने के लिए ही महंगाई भत्ता प्रदान किया जाता है। लेकिन, राज्य में 7.50 लाख कार्यरत एवं 4.50 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत न मिलने से कर्मचारियों को हर महीने लगभग 620 से 5640 तक का नुकसान हो रहा है।

कर्मचारियों को जनवरी 2024 से 4% महंगाई भत्ता प्रदान न करने से 6 महीने में सरकार ने 600 करोड़ रूपया बचा लिए कर्मचारियों को महंगाई भत्ता महंगाई राहत अभी तक नहीं मिला। लेकिन, महंगाई बराबर बढ़ रही है हर वस्तु के दाम बढ़ रहे हैं। इसलिए राज्य सरकार को भी केंद्र सरकार की तरह जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता/महंगाई राहत में 4% वृद्धि करना चाहिए।

राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता /महंगाई राहत का बकाया न देकर पहले भी करोड़ों रुपए बचाया गया। तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से बढ़ती महंगाई का सामना करने के लिए जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते / महंगाई राहत में वृद्धि कर कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मचारी को आर्थिक मजबूती दिए जाने की मांग की है।