Old Pension Scheme बहाली की मांग को लेकर रतलाम से 500 रेलकर्मी पंहुचे दिल्ली

प्रदर्शन में देश भर के 2 लाख रेलकर्मियों ने भाग लेकर दर्ज कराया विरोध

879

Old Pension Scheme बहाली की मांग को लेकर रतलाम से 500 रेलकर्मी पंहुचे दिल्ली

Ratlam : Old Pension Scheme बहाली के लिए रेल कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आव्हान पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल की और से 500 से अधिक रेल कर्मचारी मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में रतलाम से दिल्ली के लिए रवाना हुए।वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के समस्त मंडलों से लगभग 4000 कर्मचारीयों ने इसमें भाग लिया।इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महामंत्री आर.जी. काबर एवं अध्यक्ष शरीफ खान पठान ने किया।

https://youtu.be/233n5CcAkl4

रेलकर्मियों का यह प्रदर्शन 10 अगस्त को रामलीला मैदान नईदिल्ली में सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ जिसके अंतर्गत नई पेंशन स्कीम का जमकर विरोध दर्ज कराया गया।जानकारी देते हुए मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया ओल्ड पेंशन बहाल किए जाने तक यह विरोध प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा।एनएफआईआर के आव्हान पर राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं, कर्मचारी के सेवानिवृत होने के बाद पेंशन ही उसका जीविका का साधन होता हैं ऐसे में एनपीएस स्कीम के तहत काफी सेवानिवृत कर्मचारी परेशान हुए हैं एवं उन्हें नाम मात्र की पेंशन मिल रही हैं।इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय रेलवे के बैनर तले केंद्रीय कर्मचारी,राज्य कर्मचारी सहित 2 लाख कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर अपने हक की आवाज के लिए भरी हुंकार।

यह रहें मुख्य रूप से मौजूद
इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अतुल राठौर,संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी, सीडब्लूसी सदस्य एस.के. यादव,शाखा सचिव गौरव ठाकुर,सुमित गर्ग,शेख जमील सहित रतलाम मंडल से अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।