सड़क दुर्घटना में घायल बालक को काफिला रुकवाकर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने तत्काल उपलब्ध कराई चिकित्सकीय सहायता

74

सड़क दुर्घटना में घायल बालक को काफिला रुकवाकर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने तत्काल उपलब्ध कराई चिकित्सकीय सहायता

भोपाल: सागर प्रवास से वापसी के दौरान विदिशा–भोपाल मार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया। मौके पर एक बालक अचेत अवस्था में पाया गया। स्थिति का संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल बालक को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई। उन्होंने फॉलो वाहन से बालक को तुरंत निकटतम अस्पताल पहुंचाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकीय स्टाफ को आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IMG 20260127 WA0023

बालक अंकित कुमार यादव को समय पर निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाकर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। बालक का स्वास्थ्य स्थिर है। घटना के संबंध में स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।