WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सौगातों की विकास यात्रा_89 लाख के कार्यों का किया भूमि पूजन-विधायक दिलीप मकवाना ने

सौगातों की विकास यात्राज- 89 लाख के कार्यों का किया भूमि पूजन-विधायक दिलीप मकवाना ने

 

रतलाम।जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा में निकाली जा रही विकास यात्रा के तहत अब तक लाखों रूपए के विकास कार्यों की सौगात विधायक दिलीप मकवाना द्वारा दी जा रही है।इसी क्रम में मंगलवार को विधायक मकवाना द्वारा विभिन्न पंचायतों में 89 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।

 

विधायक मकवाना द्वारा ग्राम पंचायत बाजेड़ा में 5.55 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नाले के साथ ही ग्राम पंचायत धौंसवास में विधायक निधि द्वारा 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड़,2.44 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण एवं 5.98 लाख रुपए की लागत से सेगरीगेशन शेड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके द्वारा ग्राम पंचायत बांगरोद में 12 लाख रुपए की लागत से दुकानों का निर्माण किया जाएगा।वहीं 15 वां वित्त से 13 लाख रुपए खर्च कर पार्क एवं 10 लाख और 20 रुपए लाख की लागत से निर्मित होने वाले दो-मांगलिक भवनों के निर्माण कार्य भूमिपूजन किया गया। विकास कार्यों की सौगातों के बीच नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को प्रदेश ओर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

IMG 20230222 WA0020

विकास यात्रा के दौरान बाजेडा सरपंच राधेश्याम सोलंकी,सरपंच गोपाल डाबी,धौंसवास सरपंच अनिल पाटीदार,यात्रा प्रभारी लाल बहादुर पाटीदार,मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लाला जाट, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट,जनपद पंचायत सदस्य मंगला कुंवर देवड़ा,जनपद पंचायत सदस्य अंगुरबाला बोडाना,जनपद पंचायत सदस्य सुरेश पाटीदार,सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार,भाजपा जिला पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।