नवग्रह पंचक्रोशी धार्मिक पैदल यात्रा में श्रदालुओ का जन सैलाब उमडा

खुशहाली सुख समृद्धि के लिये 5 दिन की 75 किलोमीटर धार्मिक यात्रा का 23 दिसम्बर को नवग्रह मंदिर मे ही होगा समापन

नवग्रह पंचक्रोशी धार्मिक पैदल यात्रा में श्रदालुओ का जन सैलाब उमडा

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

खरगोन : खरगोन में आज प्राचीन ऐतिहासिक श्री नवग्रह मंदिर से निकली नवग्रह पैदल पंचक्रोशी धार्मिक यात्रा में श्रदालुओ का जन सैलाब उमडा। करीब 5 हजार से भी अधिक पैदल यात्रियों के साथ साधु और संत पांच दिन तक करीब 75 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेगें। आस्था और श्रद्धा के बीच धार्मिक यात्रा में भजन कीर्तन के बीच सिर पर पोटरी रखकर पंचक्रोशी यात्री निकले है।

प्रतिदिन करीब 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेगे। पंचक्रोशी यात्रा के दौरान शहर भगवान नवग्रह के जयघोष और भोलेनाथ के जयकारो से गूंज उठा। यात्री करीब 12 गांवो का भ्रमण कर 11 से ज्यादा धार्मिक स्थल पर स्थलों का पूजन अर्चना कर 23 दिसंबर को वापस खरगोन लौटेगे। निमाड़ अंचल की सुख समृद्धि और नवग्रह के निवारण के लिए 15 वर्षो से चल रही है पंचक्रोशी यात्रा धार्मिक यात्रा चली आ रही है। गुरूदेव डाॅ रवीन्द्र भारती चौरे की प्रेरणा से शुरू हुई नवग्रह पंचक्रोशी धार्मिक पैदल यात्रा ग्रामीणो के लिये आस्था और श्रद्धा का केन्द्र बन गई है।

बुजुर्ग श्रदालु सर पर पोटरी लेकर पूरी आस्था के साथ भजन कीर्तन के साथ नांचते हुए पैदल निकलते है। सोमवार की सुबह नवग्रह मंदिर में पूजा अर्चना आरती के साथ ओंकार ध्वज पूजा के साथ यात्रा शुरू हुई। इस दौरान कुंदा नदी के पुल पर हजारों श्रद्धालुओ विहंगम दृश्य देखा गया। मेहरजा के संत नैनसिह बाबा और समिति के उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा की अगुवाई में निकली धार्मिक यात्रा में कडकडाती ठण्ड के बाबजूद श्रदालुओ में भगवान नवग्रह के प्रति गजब की आस्था और श्रद्धा यात्रा में शामिल बुजुर्ग युवा और विशेषकर महिलाओ मे देखी जाती है।

नवग्रह पंचक्रोशी धार्मिक पैदल यात्रा को लेकर नवग्रह मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित लौकेश जागीरदार का कहना है की 15 वर्षो से निमाड की सुख शांति समृद्धि और खुशहाली को लेकर 75 किलोमीटर की यात्रा का समापन अमावस्या पर 23 नवग्रह मंदिर में होगा। नवग्रह पंचक्रोशी धार्मिक पैदल यात्रा में मांगी गई हर मनोकामना श्रदालुओ की पूरी होती है। विशेष रूप से विषम परिस्थितियों में निकली धार्मिक यात्रा में आस्था और श्रद्धा भक्तो की दिखाई देती है। यात्रा की अगुवाई कर रहे संत और समिति के उपाध्यक्ष का मानना है की 75 किलोमीटर की अद्भूत धार्मिक यात्रा है। भक्त की हर मनोकामनाएं पूरी होती है। महिला श्रदालुओ का भी मानना है की नवग्रह पंचक्रोशी धार्मिक पैदल यात्रा हमारी आस्था का केन्द्र है। 5 दिन तक भजन कीर्तन के साथ नांचते गाते हम यात्रा करते है।