Died Under Pressure to Convert : पत्नी के धर्म बदलने के दबाव से पति ने फांसी लगाई!

एक पत्नी को छोड़कर दूसरी के साथ रहने लगा, पर उसकी मांगों ने परेशान किया!

1585

Died Under Pressure to Convert : पत्नी के धर्म बदलने के दबाव से पति ने फांसी लगाई!

Indore : आजाद नगर क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजा पहले से शादीशुदा था। पहली पत्नी को तलाक देकर वो दूसरी मुस्लिम महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। इसके बाद से ही युवती लगातार पति पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी। युवक ने जब धर्म परिवर्तन नहीं किया गया तो युवती उससे रुपयों की मांग करने लगी। इससे परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

न्यू बस्ती नगर के राजा ठाकुर का दो साल से रानी नाम की वर्ग विशेष की महिला के साथ प्रेम चल रहा था। दोनों परिवार की राजी-मर्जी के बिना एक साथ ही रह रहे थे। राजा ठाकुर की पहली पत्नी हिंदू थी और उससे उसने लव मैरिज की थी। उसे छोड़ने के बाद वह रानी नाम की मुस्लिम महिला के साथ रह रहा था। लेकिन, रानी लगातार मृतक राजा ठाकुर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी, जो राजा ठाकुर को नागवार गुजरा।

इसके बाद राजा ठाकुर से रानी ने 65 हजार और एक प्लॉट की भी मांग की। लेकिन, राजा रुपयों के लिए लगातार परेशान हो रहा था। बताया जा रहा कि मृतक राजा युवती को एक प्लॉट दिखाने भी ले गया था। लेकिन, वह रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाया और उसने अपने घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान के बाद अभी मर्ग कायम किया गया है। परिवार द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाले राजा (35) पुत्र रमेश पंवार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रात में उसने मां इंदुबाई को अस्पताल भेजा और फिर खुद फंदे पर झूल गया। रात में मां जब घर पहुंची तो उसने राजा को फंदे पर लटके देखा। माँ ने पुलिस को बताया कि मैंने आसपास के लोगों से मदद मांगी। लेकिन कोई नहीं आया। बाद में रिश्तेदार राजा को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए।

मृतक राजा के छोटे भाई गोलू ने आरोप लगाते हुए बताया कि महिला रानी फिरदौस नगर पानी की टंकी के पास रहती है। अन्य धर्म की होने के बावजूद भैया और रानी साथ में रहते थे। रानी की हरकतें ठीक नहीं थी। इस कारण से कई बार परिवार ने उसे रोका भी था। लेकिन, वह नहीं माना। तीन माह से रानी उससे काफी विवाद करने लगी थी।

रानी ने कहा था कि परिवार से रुपए लो और एक मकान लेकर अलग रहेंगे। तुम मेरा धर्म भी अपना लेना। इसके बाद से राजा परेशान रहने लगा था। बुधवार को भी रानी उसे अपने साथ लेकर गई थी। उसने कहा था कि मुझे अलग से फ्लैट दिलाओ। उसी दिन रात रात को परेशान होकर राजा मां के पास पहुंचा और तबीयत खराब होने पर एक फल काटकर उसे दिया। उसने मां से कहा कि वह डॉक्टर को दिखा दे। मां इंदुबाई जब नजदीक के क्लीनिक गई तो राजा ने यह कदम उठा लिया।

पहली पत्नी और बच्चों से अलग

राजा पेशे से ड्राइवर था। उसकी पहली पत्नी अंजना से उसके तीन बच्चे हैं। बताया जाता है कि रानी से राजा का संपर्क हुआ, उसके बाद से पत्नी अंजना से ज्यादा विवाद होने लगा। इसके बाद पत्नी अपने तीनों बच्चों को लेकर अलग रहने चली गई। इसके बाद भी राजा उनसे अलग से मिलने जाता था। कुछ दिन पहले राजा ने पहली पत्नी से भी मकान लेने के लिए रुपए में मदद करने की बात कही थी। फिलहाल आजाद नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जिसमें मामले की जांच की जा रही है।