WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Digvijay Singh’s Son-in-law Passes Away : दिग्विजय सिंह के दामाद का लखनऊ में निधन, कैंसर से थे पीड़ित!

चुनाव प्रचार छोड़कर दिग्विजयसिंह लखनऊ पहुंचे!

1855

Digvijay Singh’s Son-in-law Passes Away : दिग्विजय सिंह के दामाद का लखनऊ में निधन, कैंसर से थे पीड़ित!

Rajgarh : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का निधन हो गया। वे पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। यह जानकारी स्वयं दिग्विजय सिंह ने दी। उन्होंने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट करके बताया कि उनके बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का देहांत हो गया। अंतिम संस्कार के लिए वे लखनऊ पहुंचे हैं।

दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में लिखा ‘कल रात मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया। 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं। इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूं। ईश्वर रत्नाकर को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें!

ओम शांति!’