Dilapidated House Demolished : झांकी मार्ग पर मौजूद जर्जर घोषित मकान ढहाया!

दुकानदार ने कार्रवाई का जमकर विरोध किया, सख्ती बरती गई!

153

Dilapidated House Demolished : झांकी मार्ग पर मौजूद जर्जर घोषित मकान ढहाया!

 

Indore : शहर में अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले चल समारोह के मार्ग पर सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। चल समारोह मार्ग पर खतरनाक घोषित मकानों को नगर निगम नोटिस देता हैं। अति खतरनाक घोषित मकानों को ढहाने की कार्रवाई भी की जाती है। मंगलवार को खजूरी बाजार मार्ग पर नगर निगम ने रिमूवल की कार्रवाई की।

इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 के खजूरी बाजार (महात्मा गांधी मार्ग) पर स्थित रविंद्र खजांची के मकान नंबर 620 पर भवन के खतरनाक भाग को हटाने की कार्रवाई की गई। मंगलवार को रिमूवल की कार्रवाई हुई। इस दौरान मकान के आगे के भाग में पेनवर्ल्ड के नाम से गोपाल रावत द्वारा संचालित मोहर की दुकान को जर्जर होने पर निगम के रिमूवल दस्ते ने हटाया।

नगर निगम झोन क्रमांक 20 की जोनल अधिकारी एवं भवन अधिकारी पल्लवी पाल ने बताया कि अनंत चतुर्दशी चल समारोह के मद्देनजर जोन के अंतर्गत झांकी मार्ग के पांच मकानों को चिन्हित किया गया था। इसमें दो मकान पूर्व में हटाए जा चुके हैं। तीसरा मकान अत्यंत खतरनाक स्थिति में था। मकान मालिक को नोटिस दिया गया था। यहां पर एक दुकान जीर्ण-शीर्ण अवस्था में ही संचालित हो रही थी। नगर निगम अमले ने उसे हटा दिया। इस मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। दुकानदार द्वारा यहां पर कार्रवाई का विरोध किया गया। किंतु नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन ने खतरनाक दुकान को बुलडोजर की सहायता से हटा दिया।