Discord in Kinnar Akhara : ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर पद से हटाई जाएंगी लक्ष्मी त्रिपाठी और ममता!

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय बड़ा एक्शन लेंगे, जल्द घोषणा की संभावना!

214

Discord in Kinnar Akhara : ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर पद से हटाई जाएंगी लक्ष्मी त्रिपाठी और ममता!

Prayagraj : ममता कुलकर्णी को महामंडेलश्वर बनाए जाने को लेकर किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर कार्रवाई होगी। कहा जा रहा है कि किन्नर अखाड़े के ऋषि अजय दास और कंप्यूटर बाबा एक प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले हैं। इसमें लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से हटाने का ऐलान किया जा सकता है। ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही संत समाज किन्नर अखाड़े के इस फैसले का विरोध कर रहे थे।

महाकुंभ आई अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ले ली। उन्हें नया नाम भी दे दिया गया। दीक्षा लेने के बाद ममता कुलकर्णी ने भगवा वस्त्र धारण कर लिए। लेकिन, इसके साथ ही किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह हो गई। ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाए जाने का जमकर विरोध हो रहा है। संभावना जताई जा रही कि किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय बड़ा एक्शन लेंगे।

आचार्य महामंडलेश्वर पद से लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी हटाई जाएंगी। माना जा रहा है कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाना लक्ष्मीनारायण को भारी पड़ गया। इस फैसले की काफी आलोचना हुई। कई बड़े संतों ने इसका विरोध जताया। ममता कुलकर्णी ने संगम तट पर अपने हाथों से पिंडदान किया। तब कहा गया था कि ममता कुलकर्णी को अब यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा। जूना अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी थी। इसके बाद से अभिनेत्री महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में रह रही हैं।

ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ की कई तस्वीरों और वीडियो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया। इसमें वह भगवा वस्त्र पहने साध्वियों के साथ खड़ी नजर आईं। इससे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए क्लिप में अभिनेत्री कहती नजर आई थीं ‘नमस्ते दोस्तों, शुभ प्रभात, मैं कल दुबई वापस जा रही हूं और जनवरी में मैं कुंभ मेले में शामिल होने के लिए आऊंगी। मैं इलाहाबाद में शाही स्नान करने और डुबकी लगाने के लिए वापस आऊंगी। तब तक आप सभी अपना ख्याल रखिए। मैं अपने सभी प्रशंसकों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे ढेरों प्यार दिया और मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’