WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Officers Retiring Today: ACS मिश्रा सहित 2 IAS अधिकारी आज हो रहे रिटायर 

IAS Officers Retiring Today: ACS मिश्रा सहित 2 IAS अधिकारी आज हो रहे रिटायर 

 

भोपाल: IAS Officers Retiring Today: ACS मिश्रा सहित 2 IAS अधिकारी आज हो रहे रिटायर.

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1990 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी मध्य प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव गृह, परिवहन और जेल एस एन मिश्रा आज रिटायर हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश में उनकी छवि एक कार्य कुशल, व्यवहार कुशल और परिणाम देने वाले अधिकारियों में रही है। वे कई जिलों के कलेक्टर रहे। मंत्रालय वल्लभ भवन में भी लगभग सभी महत्वपूर्ण मंत्रालय में कार्य किया और कई विभागों के प्रमुख रहे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएन मिश्रा का जल्द ही सम्मानजनक पुनर्वास हो रहा है। मुख्यमंत्री जल्द ही उन्हें महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपेंगे।

बताया गया है कि विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद पर उनके नियुक्ति के आदेश जल्द ही होने की संभावना है।

आज ही एक और IAS अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। ये हैं सामाजिक न्याय विभाग के आयुक्त आर आर भोसले।

भोसले 2007 बैच के प्रमोटी आईएएस अधिकारी हैं।

वह भी अपने डिप्टी कलेक्टर से लेकर आईएएस अधिकारी बनने के बाद तक महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उनकी नौकरी की शुरुआत रतलाम में डिप्टी कलेक्टर के पद से हुई थी।