WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Dispute in INDIA : ‘इंडिया’ गठबंधन में फूट, पड़ी ‘आप’ से तकरार के बाद अब उद्धव के भी कन्नी काटने के संकेत!

मुंबई में BMC के चुनाव उद्धव ठाकरे की शिवसेना अकेले चुनाव लड़ेगी! 

Dispute in INDIA : ‘इंडिया’ गठबंधन में फूट, पड़ी ‘आप’ से तकरार के बाद अब उद्धव के भी कन्नी काटने के संकेत!

Mumbai : विपक्ष के गठबंधन ‘इंडिया’ में फूट की दरार लगातार चौड़ी होती जा रही है। इस गठबंधन में शामिल कई पार्टियों ने रास्ते बदलना शुरू कर दिए! ‘आप’ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का इशारा किया ही था, अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भी ऐसे ही संकेत दिए। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने संकेत दिए कि जो हाल दिल्ली में देखा जा रहा है, वैसा मुंबई में भी हो सकता है। खास बात ये कि बीएमसी चुनाव कुछ समय में होने हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में एमवीए को महायुति के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।

यही वजह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तस्वीर मुंबई में भी बनती नजर आ रही। संभावना जताई जा रही कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव में शिवेसना (उद्धव) अलग होकर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि, इसे लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन संकेत तो ऐसे ही हैं। बताया जा रहा कि शिवसेना यूबीटी के नेता पार्टी पर अकेले चुनाव लड़ने का दबाव डाल रहे थे। लेकिन, अभी तक पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

अखबार के बहाने कांग्रेस पर निशाना

सामना के संपादक संजय राउत ने अखबार में अपने संपादकीय में कहा गया कि अब भी मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही है। कांग्रेस पार्टी मैदान में है और कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी की बजाय केजरीवाल और ‘आप’ पर हमला कर रही है। दिल्ली के लोगों को इस बात पर हैरानी हो रही होगी। जब देश मोदी-शाह की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा है, तो कांग्रेस भाजपा के बजाए ‘आप’ पर क्यों कीचड़ उछाल रही है!

उन्होंने यह भी कहा कि आप और कांग्रेस ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल हैं। लेकिन, दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। जो दिल्ली में हो रहा है, वैसा मुंबई में भी हो सकता है। खास बात है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस और आप ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।