
जिला पुलिस टीम ने नाहरगढ़ क्षेत्र में अंतरराज्यीय डकैत गैंग के 4 आरोपी पकड़े – 25 लाख के सोने चांदी आभूषण के साथ कार जप्त की
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मन्दसौर । शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना एवं एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि शातिर बदमाशों की डकैत गैंग लच्छू गिरोह के चार आरोपियों को जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र से मय मशरूका गिरफ्तार किया गया है । इनके पास से कोई 37 लाख रुपए से अधिक मूल्य के गोल्ड सिल्वर आभूषण, हथियार, चोरी डकैती उपयोग के ओजार जप्त किए गए हैं और परिवहन उपयोग की कार कब्जे में ली है ।
पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी इतने शातिर हैं कि मात्र सात मिनिट में ग्रिल काटकर घटना को अंजाम दिया है और मध्यप्रदेश राजस्थान पंजाब कर्नाटक समेत 11 राज्यों में वारदातों में लिप्त हैं । प्रकरण दर्ज़ कर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है ।
पुलिस कंट्रोल रूम पर बताया कि श्रीमती कीर्ति बघेल एसडीओपी एवं निरीक्षक वरुण तिवारी थाना प्रभारी नाहरगढ द्वारा, 11 राज्यो मे चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर कार्यवाही करते चार आरोपीयो को पकड़कर आरोपीगणो के कब्जे से कुल 37,00,000 लाख का मश्रुका जप्त किया गया।

संक्षिप्त विवरण अनुसार दिनांक 16.05.26 को थाना नाहरगढ पुलिस को सुचना मिली की ,पंजाब,दिल्ली,कनार्टक,झारखंड,छतीसगढ, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, केरल, असम एव अन्य राज्यो मे चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह जो सात मिनट मे ग्रील काटकर डकैती करने मे माहीर होकर अपराध को अंजाम देने वाले लच्छु गैंग के शातिर बदमाश गिरोह थाना नाहरगढ क्षेत्र मे सुनसान स्थान पर बैठकर चोरी की योजना बना रहे है। सुचना पर तक्ताल पुलिस टीम गठीत कर दबिश दी गई और घेराबंदी कर चार शातिर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। एंव थाना नाहरगढ पर अपक्र.183/2026 धारा 313 बीएनएस का अपराध पंजीबध कर विवेचना मे लिया गया ।
दौराने विवेचना गिरोह से पुछताछ में विभिन्न स्थानो पर घटना कारीत करना स्वीकार किया है।
1 असम 10 बडवानी म.प्र.
2 बिहार 11 खंडवा म.प्र.
3 गुजरात 12 देवास म.प्र.
4 महाराष्ट्र 13 कटनी म.प्र.
5 गोवा 14 भोपाल म.प्र.
6 पॆंजाब 15 ग्वालियर म.प्र.
7. हरदा म.प्र.16 रतलाम म.प्र.
8. इंदौर 17 रायसेन म.प्र.
9 राजस्थान आरोपियों से पूछताछ चल रही है
पकड़े गए आरोपीगण – गणेश उर्फ गणपत पिता दितीया जाति वसुनिया भील उम्र 28 साल निवासी रंजीतगढ थाना बोरी जिला अलीराजपुर .कैलाश उर्फ बिशन पिता दितीया जाति वसुनिया भील उम्र 50 साल निवासी रंजीतगढ थाना बोरी अलीराजपुर छोटु पिता रेव सिह वसुनिया उम्र 27 साल निवासी नरवाली थाना टांडा जिला धार
ओर दिनेश उर्फ महेश पिता लक्ष्मण अनारे उम्र 23 साल निवासी भिलवंती थाना बाग जिला धार शामिल हैं
आरोपियों से जप्त शुदा मश्रुका-
सोने चांदी के आभूषण कुल कीमती 25,00,000 लाख रुपये
एक फोर व्हीलर कीमती 12,00,000 लाख रुपये के अलावा
3. मास्क- 4,
4. ग्लब्स- 6,
5. प्लास्टिक पेचकस- 5
6. ईलेक्ट्रानिक कटर – 2
7. कटर- 1 आदि औजार है
इस मामले में निरीक्षक वरुण तिवारी थाना प्रभारी नाहरगढ, कन्हैयालाल यादव, दिलावर सिह, रमीज राजा, जुझारलाल, अर्जुन सिह,कन्हैयालाल मीणा, महेन्द्र सिह,विजयपाल सिह लियाकत मैव, लाखन सिह, सायबर सेल मंदसौर आशीष बैरागी मुजफ्फर,मनीष बघेल का विशेष योगदान रहा।





