Disturbance in Haldwani : अवैध मस्जिद और मजार ध्वस्त करने पर हल्द्वानी में उपद्रव!

भीड़ ने पुलिस और प्रशासन पर पत्थरबाजी की, आगजनी की भी घटना!

549
Disturbance in Haldwani : अवैध मस्जिद और मजार ध्वस्त करने पर हल्द्वानी में उपद्रव!

Disturbance in Haldwani : अवैध मस्जिद और मजार ध्वस्त करने पर हल्द्वानी में उपद्रव!

Haldwani (Uttarakhand) : हल्द्वानी में अवैध मजार और मस्जिद तोड़ने को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोग आमने-सामने आ गए। उपद्रवियों द्वारा गाड़ियों में आग लगा दी गई। आगजनी की घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद हालत बेकाबू होता देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। आंसू गैस का लगातार प्रयोग हुआ।

इस घटना के बाद जिले की पूरी फोर्स, सभी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस घटना को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि हम स्थिति कंट्रोल करने में लगे हुए हैं। स्थिति को ज्यादा बिगड़ने नहीं दी जाएगा। अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव भी किया।

Disturbance in Haldwani : अवैध मस्जिद और मजार ध्वस्त करने पर हल्द्वानी में उपद्रव!

हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को गुरुवार को नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही।

WhatsApp Image 2024 02 09 at 8.32.16 AM 1

अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को जेसीबी लगाकर ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मलिक के बगीचे के आसपास के रहने वाले तमाम अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के ऊपर जमकर पथराव किया। इससे कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए। इसके बाद पुलिस ने अराजक तत्वों को लेकर बलपूर्वक कार्रवाई की और आंसू गैस छोड़ी।

पुलिस फोर्स तैनात रही
इस दौरान एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा, थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी, एसओ मुखानी एसओ प्रमोद पाठक, कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसे और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है। तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था। लेकिन, अवैध मदरसे और नमाज स्थल को सील कर दिया था। अब इसे ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पथराव करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।