WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Farmers Movement : किसानों के कूच को देखते हुए दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील!

NH 9 पर भी बेरिकेडिंग, धारा 144 लागू की गई, कई जगह लंबा जाम लगा!

756
WhatsApp Image 2024 02 09 At 8.31.39 AM

Farmers Movement : किसानों के कूच को देखते हुए दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील!

New Delhi : नोएडा के किसानों ने गुरुवार को दिल्ली कूच का आह्वान किया। इसे देखते हुए दिल्ली के सभी बॉर्डर और किसान चौक समेत अन्य जगहों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता की गई। पुलिस ने इन रास्तों से आने-जाने वाली हर गाड़ी चेक करने के बाद ही आगे जाने दिया। चेकिंग की वजह से यातायात काफी धीमी गति से चला। NH-9 पर भी बेरिकेडिंग कर दी गई है, इसकी वजह से गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर गुरुवार शाम को ट्रैफिक काफी धीमा हो गया।

किसान आंदोलन के देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस के उच्च अधिकारी और कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। किसानों के विरोध-मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा जवान बॉर्डर पर मौजूद रहे। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Image 2024 02 09 at 8.31.39 AM 1

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारी जाम लगा हुआ है, जिसे देखते हुए बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है. पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी मौके पर मौजूद है. नोएडा से दिल्ली जाने कई वाहन जाम में फंस गए हैं. इसी तरह दिल्ली से नोएडा जाने वाले रूट पर भी लंबा जाम लग गया है।

धारा 144 लागू, सभी बॉर्डर सील
नोएडा के DIG (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरि मीणा ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है और सभी बॉर्डर को सील कर दिया गया। सभी सीमाओं पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई। लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्था की गई है। हम किसानों से बातचीत कर रहे हैं और सभी वाहनों की भी जांच की जा रही है। जाम लगने की आशंका को देखते हुए दिल्ली-नोएडा पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर है। साथ ही इस हालात से निपटने के लिए पहले से ही इंतजाम किए गए हैं. रास्ते बंद और चेकिंग की वजह से ट्रैफिक काफी स्लो हो गया है।