दिव्यांग बच्चों ने रंग भरो प्रतियोगिता में भाग लेकर जीते पुरस्कार 

_सक्षम संगठन के तत्वावधान में आयोजित हुआ जिला अधिवेशन_ 

296

दिव्यांग बच्चों ने रंग भरो प्रतियोगिता में भाग लेकर जीते पुरस्कार

रतलाम: दिव्यांगों के विकास हेतु समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम का अटल जयंती पर जिला अधिवेशन 25 दिसंबर 22 को अंबेडकर हॉल जवाहर नगर रतलाम पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के सक्षम संगठन मालवा प्रांत के अध्यक्ष अरुण शर्मा,प्रांत सचिव डॉ.रविंद्र पाण्डे तथा सक्षम सविता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला व स्नेह संस्था के उपनिदेशक महेश चन्द्र राठौर की उपस्थिति में शहर के वरिष्ठ सेवाभावी कार्यकर्ता व सामाजिक सेवा के संलग्न मातृशक्ति द्वारा सक्षम के उद्देश्य व कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर कार्य विस्तार व प्रचार-प्रसार के लिए योजना बनाई गई।

IMG 20221227 WA0094

इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सारथी विद्यालय के 25 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने रंग भरो प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

सारथी संस्था की संचालिका स्वाति सोलंकी ने बताया कि बौद्धिक दिव्यांगों के समावेशी पुनर्वास कार्यक्रम के तहत दिव्यांग जनों को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने व जन-जन तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की कला संस्था के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सिखाई जाती हैं।

IMG 20221227 WA0096

*यह हुएं सम्मानित* 

कार्यक्रम में सारथी विद्यालय की कु.वैष्णवी,सीया,श्वेता,पूनम,राधे, भारती,दिव्यांशी,भव्या, विराजपाल,केशव बोखा,गौतम, रेहान,वंश सहित 25 दिव्यांग बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा वैष्णोदेवी कुष्ठ सेवा समिति की अध्यक्ष पार्वती चौहान का सम्मान किया गया।

*यह रहें मौजूद* 

अधिवेशन में वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी,डॉ.आशीष तिवारी,पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, पिछड़ा मोर्चा के दिनेश राठौर, पूर्व पार्षद सुरेंद्र जोशी,पूर्व पार्षद गोपाल परमार,समाजसेवी महेंद्र भरकुंदिया,बद्रीलाल परिहार, जयेश राठौड़,मनीष शर्मा,दिलीप पोरवाल,मनसुख पारीख, मेहरबान सिंह,जगदीश हरा‌रिया, श्रीमती सीमा त्रिवेदी,सपना दुबे, पार्वती चौहान,मधु भदोरिया, गुंजा व्यास,सरोज गुप्ता,रीना पंडित, रीतुबाला,स्नेहलता जोशी, निर्मला राठौड़,सुशीला सोलंकी, मोहिनीबाई,कोमल राठौड़,वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज परमार,महेश मोगरा,नवीन हरारिया,हरीश शर्मा,महेश सोलंकी,जगदीश वर्मा,तोलीराम शर्मा,पंकज जैन, गौरव जैन,कैलाश राठौर, जगदीश उपाध्याय,जगदीश जाधव,रौनक जैन,पुनीत पोरवाल,अशोक सोलंकी,जमन मुरारी,अर्पित जैन,प्रेमसिंह चौहान आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।