Diwali : PM ने जवानों साथ दिवाली मनाई, ऋषि सुनक ने घर से बाहर दीये जलाए!

एफिल टावर रोशनी में नहाया दिखा, कई देशों में रोशनी की गई!

671

Diwali : PM ने जवानों साथ दिवाली मनाई, ऋषि सुनक ने घर से बाहर दीये जलाए!

New Delhi :देश के साथ दुनियाभर में सोमवार को दिवाली का त्योहार मनाया गया। इस बार दिवाली को लेकर काफी उत्साह दिखा। बाजारों में रौनक बढ़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी सीमा पर जवानों के साथ दिवाली मनाई। वे सोमवार सुबह जवानों संग दिवाली मनाने कारगिल के द्रास पहुंचे। उधर, लंदन में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने घर के बाहर दीये जलाए! इसके अलावा के कई देशों में दिवाली मनाए जाने की जानकारी मिली।

प्रधानमंत्री ने जवानों के बीच कहा कि हम सिविलियन लोगों की दिवाली, हमारी आतिशबाजी अलग होती है। आपकी आतिशबाजी भी अलग और धमाके भी अलग होते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जवानों को संदेश दिया कि शक्ति के बिना शांति संभव नहीं है।

IMG 20221025 WA0021

भारत के अलावा भी कई देशों में दिवाली मनाई गई। ब्रिटेन चांसलर ऋषि सुनक ने अपने घर के बाहर दीये जलाकर दिवाली मनाई। लंदन में भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने दिवाली मनाई। उन्होंने अपने घर से बाहर दीये और मोमबत्ती जलाकर रोशनी की। लीज ट्रस के ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ऋषि सुनक नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में दिवाली मनाई। पेरिस का एफिल टावर भी रोशनी में नहाया नजर आया। श्रीलंका में बड़ी संख्या में लोग दिवाली मनाते हैं। कोलंबो में पोन्नम्बलवनेश्वरम हिंदू मंदिर में दिवाली के मौके पर लोग दीये जलाते नजर आए।