Doctor’s Duty : विमान में एक महिला को आया अटैक, ऐसे बची जान!

606
Doctor's Duty

Doctor’s Duty : विमान में एक महिला को आया अटैक, ऐसे बची जान!

Patna : डॉक्टर को भगवान यूं ही नहीं कहा जाता। वे जहां भी और जिस भी स्थिति होते हैं, अपने कर्म से पीछे नहीं हटते! ऐसा ही हुआ दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में। एक महिला को उस समय अटैक आया जब विमान उड़ान पर था। महिला की हालत गंभीर थी जो डॉक्टरों के लिए चुनौती था। लेकिन, फ्लाइट में मौजूद दो डॉक्टर्स ने जो किया वो किसी चमत्कार से कम नहीं था।

डॉक्टर ने अनाउंसमेंट के बाद फ्लाइट में मौजूद एनेस्थेटिस्ट की मदद से न केवल रोगी को स्लाइन चढ़ाई बल्कि अन्य यात्रियों के पास उपलब्ध दवाइयां मांगकर बेहोश महिला के प्राणों की रक्षा की। अनजान यात्री के लिए उत्कृष्ट चिकित्सकीय कौशल व मानवीय व्यवहार का प्रदर्शन करने वाले ये डॉक्टर हैं बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति में हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग के नोडल पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तक जब ये बात पहुंची तो उन्होंने शुक्रवार को राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में न केवल उनकी प्रशंसा की, बल्कि प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

दिल्ली से लौटते समय

18-19 नवंबर को दिल्ली में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड 2022 की कार्यशाला थी। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा, उप सचिव राजेश कुमार, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश पांडेय व क्वालिटी कंसलटेंट अभिमन्यु के साथ इंडिगो की फ्लाइट से पटना लौट रहे थे। उड़ान के कुछ ही देर बाद अनाउंसमेंट हुई कि एक महिला बेहोश हो गई हैं। संवेदनशीलता दिखाते हुए डॉ अभिषेक तुरंत पहुंचे और जांच में पाया कि पल्स नहीं मिल रही है। उनके परिजन ने बताया कि शुगर होने की बात कहते हुए सुबह से उन्होंने कुछ नहीं खाया है। तब तुरंत चीनी-पानी का घोल पिलाने को कहा और ऑक्सीजन लगाई। इस बीच मरीज को चलने वाली दवा का नाम पूछने पर पता चला कि वे शुगर नहीं बीपी की रोगी हैं।

दवा का नाम जानकर चौंके डॉक्टर

इसके बाद हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक की आशंका को देखते हुए तुरंत स्लाइन चढ़ाने और एस्पिरिन व स्टैटिन दवा की जरूरत महसूस हुई। फ्लाइट में आईवी सेट व स्लाइन वाटर, एड्रेलिन इंजेक्शन व एस्पिरिन उपलब्ध थी। स्टैटिन के लिए फिर अनाउंस कराया गया तो एक यात्री के पास मिल गईं। इस बीच मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के एक एनेस्थेटिस्ट भी फ्लाइट में थे। उन्होंने तुरंत आईवी लगा दिया।

भारत जोड़ो यात्रा में टी-ब्रेक के दौरान हुई धक्का-मुक्की, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिरे

एड्रेलिन इंजेक्शन देने के बाद महिला को होश आ गया। लेकिन, महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने के लिए इमरजेंसी लैंडिंग के लिए कहा गया। निर्धारित समय से 25 मिनट पहले फ्लाइट पटना पहुंची और डॉ अभिषेक ने खुद जाकर उन्हें पारस एचएमआरआई में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि महिला को गंभीर हृदयाघात हुआ था। स्थिति में सुधार के बाद परिजन महिला को जयप्रभा मेदांता ले गए, जहां अब महिला पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Personality Rights : बिना इजाजत अमिताभ के फोटो और आवाज पर HC ने रोक लगाई!