WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Dowry Harassment : दहेज़ मामले में गूगल के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

दहेज़ में 20 लाख रुपए, जेवर मांगे, विवाद में पत्नी को ट्रेन में छोड़ भागा

WhatsApp Image 2022 02 09 At 6.04.00 AM 696x383

Indore : गूगल के प्रोजेक्ट मैनेजर (Google’s Project Manager) पर इंदौर के महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मैनेजर पति गुरप्रीत सिंह मूलचंदानी ने पत्नी से फ्लैट के लिए दहेज में 20 लाख और जेवर की मांग की थी। उन्होंने पत्नी को पीटा और दिल्ली में ट्रेन में अकेला छोड़कर भाग गया। ससुराल वालों ने भी उसका साथ नहीं दिया।

पलासिया क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने गूगल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पति के खिलाफ परेशान करने और दहेज प्रताड़ना के मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता को परेशान करने के मामले में सास, ससुर और देवर को भी आरोपी बनाया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ओल्ड पलासिया के एक अपार्टमेंट में रहती है। महिला की शिकायत पर उसके पति गुरप्रीतसिंह मूलचंदानी, ससुर गुरूचरण सिह, सास हरप्रीत सिंह ओर देवर परविंदर सिंह पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। ससुराल के सभी सदस्य गोधरा (गुजरात) की द्वारका नगर सोसायटी में रहते हैं।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त 2020 को उसकी शादी इंदौर के विष्णुपुरी गुरूद्वारे में रीति-रिवाज से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के पहले उसने बता दिया था उसके पिता की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है। साथ ही उसे भी शुगर की बीमारी भी है। लेकिन दो माह बाद अक्टूबर 2020 में सोने-चांदी के जेवर और फ्लैट खरीदने के लिये 20 लाख रुपए मांगे। जिसमें पिता ने परेशान होकर 5 लाख की व्यवस्था की। इसके कुछ दिन बाद फिर से वह मारपीट करने लगे।

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने एमबीए की पढ़ाई की है। उसके पति गूगल कंपनी नोएडा में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम करते हैं। वहीं देवर भी गुजरात के गांधीनगर की निजी कंपनी में है। पीड़िता ने बताया कि पति गुरुप्रीत से उसकी पहचान मेट्रोमोनियल साइट्स से हुई थी। कुछ माह तक बात करने के बाद उन्होंने मुलाकात की और शादी के लिए बात बढ़ा दी। जिसमें परिवार के लोग शादी के लिए राजी हो गए थे।

पति ट्रेन में छोड़कर भागा

महिला ने बताया कि लगातार तनाव में रहने चलते उसकी शुगर का लेवल काफी बढ़ गया। जिसमें 8 दिसंबर 2021 को वह अपने पति के साथ नोएडा से इंदौर ट्रेन से आ रही थी। यहां रास्ते में पति गुरुप्रीत अचानक गायब हो गए। काफी देर तक जब वह नहीं आए तो मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन, फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसने ट्रेन में मदद मांगी। बाद में इंदौर आकर जीआरपी थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ससुराल ने गुमराह किया

महिला ने इंदौर के ओल्ड पलासिया स्थित अपने घर आने के बाद ससुराल में ससुर और देवर से बात की। लेकिन उन्होंने गुरुप्रीत की जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसी बीच पीड़िता को पता चला कि उसके पति ने जानबूझकर उसके साथ हरकत की है। इसके बाद उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज की।