DPC For IAS Selection From SAS Postponed: राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS चयन के लिए DPC टली

719
IAS Transfer

DPC For IAS Selection From SAS Postponed: राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS चयन के लिए DPC टली

भोपाल: राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन के लिए आज पूर्व निर्धारित DPC टल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को इस संबंध में सूचित करते हुए कहा है कि आगामी तारीख की सूचना जल्द दी जाएगी। इसी बीच पता चला है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने एक साथ 2 वर्ष 2021 और 2022 की डीपीसी प्रस्तावित की है। आज 2021 वर्ष की डीपीसी होना थी लेकिन माना जा रहा है कि अब संघ लोक सेवा आयोग भी दोनों वर्ष की डीपीसी एक साथ करना चाहता है।

वैसे प्रदेश में हर साल राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस संवर्ग में चयन के लिए UPSC, DPC करता है। इस बार वर्ष 2021 के लिए उपलब्ध 19 पदों के लिए आज होने वाली DPC शायद इसीलिए टल गई कि अब सामान्य प्रशासन विभाग ने 2022 के रिक्त पदों की सूचना भी यूपीएससी को दे दी है। इसी के साथ वर्ष 2022 के लिए उपलब्ध 8 नियमित और 6 संवर्ग पुनरीक्षण में प्राप्त पदों के लिए डीपीसी भी होना है। ऐसे में अब ऐसा लगता है कि दोनों वर्ष के पदों की डीपीसी अब एक साथ हो सकती है।