MP के 16 अफसरों को IPS अवार्ड करने दिल्ली में DPC हुई

1292
DPC For IPS Promotion:

MP के 16 अफसरों को IPS अवार्ड करने दिल्ली में DPC हुई

भोपाल: मध्यप्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के सोलह अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत करने आज दिल्ली में DPC हुई। DPC के बाद जल्द ही प्रमोशन आॅर्डर जारी किए जाएंगे।

इस DPC में संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, डीजीपी सुधीर सक्सेना, एमएचए के सीनियर अफसर शामिल हुए। दो साल के रिक्त पदों के लिए एक साथ DPC हुई।
बताया गया है कि वर्ष 2021 के लिए केल दस पदों पर अफसरों को पदोन्नत कर आईपीएस अवार्ड किया जाएगा। इसके लिए तीस अफसरों के नामों पर पहले विचार किया गया।

इसके बाद 2022 के लिए राज्य पुलिस सेवा के छह अफसरों को आईपीएस अवार्ड करने डीपीसी हुई। इसके लिए पहले जिन तीस अफसरों के नामों पर डीपीसी में विचार हुआ, उनमें से पदोन्नति के बाद बाकी रह गए अफसरों में से छह पदों के लिए कुल अठारह अफसरों के नामों पर विचार किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन अफसरों के नामों पर सहमति बनी है-मनीष खत्री, राजेश कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार मेहता, वीरेन्द्र जैन, देवेन्द्र कुमार पाटीदार, रायसिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति, सुंदरसिंह कनेश, राजेश व्यास, पद्य विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडेय, संजय कुमार अग्रवाल, दिलीप सोनी और राजेन्द्र कुमार वर्मा।