ADG,IG,DIGऔर सिलेक्शन ग्रेड देने के लिए DPC 21 दिसंबर को

796
DPC For IPS Promotion:

भोपाल: गृह विभाग एडीजी, आईजी, डीआईजी के पद पर पदोन्नति देने और सलेक्शन ग्रेड देने के लिए 21 दिसंबर को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक मंत्रालय में करेगा। इस बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा और डीजीपी विवेक जौहरी मौजूद रहेंगे।

राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के लिए बीस दिसंबर को बैठक होंने के बाद 21 दिसंबर को यह डीपीसी होगी। इसमें 1997 बैच के अधिकारियों को आईजी से एडीजी बनाए जाने पर विचार किया जाएगा।

इसमें भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ,डी श्रीनिवास वर्मा , उमेश जोगा और सोलोमन यश कुमार मिंज के नामों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा 2004 बैच के अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत करने विचार किया जाएगा। इसमें भोपाल के एडीशनल पुलिस कमिश्नर इरशाद वली के साथ गौरव राजपूत, संजय कुमार,आरएस डेहरिया और संजय तिवारी के नामों पर विचार होगा।

Also Read: Property Damage Recovery Act : फाइनल ड्राफ्ट में नुकसानी से दोगुनी राशि वसूली का प्रावधान 

2008 बैच के अधिकारियों को एसपी से डीआईजी बनाने और 2009 बैच के आईपीएस अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड देने पर भी विचार किया जाएगा।