WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

मांडू में हो सकती है अगली केबिनेट बैठक

भोपाल. शिवराज सरकार की अगली केबिनेट बैठक पर्यटन नगरी मांडू में हो सकती है। इसके लिए शासन स्तर पर यहां तैयारियां शुरु हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर को मांडू उत्सव में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के शामिल होने पर साथ कैबिनेट के सभी सदस्य मांडू के पावन रेवा कुंड के घाट पर मां नर्मदा की आरती करेंगे। इसके लिए विशेष कलाकार भी बुलाए जाने की बात सामने आ रही है।

यहां मंत्रोच्चार के साथ मां नर्मदा की आरती के बाद मांडू उत्सव की रंगारंग शुरूआत होगी। जानकारी के अनुसार पांच दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत रोजाना शाम छह बजे मां नर्मदा के पूजन से होगी।