DPC For DG: 32 साल से IPS लेकिन DG रैंक नही, DPC नही होने से रुकी पदोन्नति,जानिए IPS को कितने सालों में किस पद पर पदोन्नति

DPC नहीं हुई तो DGP सुधीर सक्सेना के रिटायर होने पर नहीं मिलेगी किसी भी ADG को पदोन्नति

161

DPC For DG: 32 साल से IPS लेकिन DG रैंक नही, DPC नही होने से रुकी पदोन्नति,जानिए IPS को कितने सालों में किस पद पर पदोन्नति

 

भोपाल: पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के रिटायर होने से पहले डीपीसी नहीं हुई तो उनकी जगह पर कोई भी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, डीजी के पद पर पदोन्नत नहीं हो सकेंगे। दरअसल यह व्यवस्था पुलिस मुख्यालय और प्रदेश के गृह विभाग की लेट लतीफी के कारण गड़बड़ा गई, जबकि भारतीय पुलिस सेवा में तीस साल की सेवा के बाद डीजी के लिए अफसर योग्य माने जाते हैं, इतने वर्ष की सेवा का कार्यकाल पूरा कर चुके 10 अफसरों की डीजी के पद पर पदोन्नति के लिए डीपीसी नहीं की गई है। हाल ही में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए स्पेशल डीजी आलोक कुमार के प्रदेश से जाने के बाद उनकी जगह पर वर्ष 1991 बैच के योगेश मुदगल पदोन्नत होंगे। योगेश मुदगल के बाद कोई भी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक फिलहाल डीजी नहीं बन सकेंगे।

वर्ष 1992 और वर्ष 1993 बैच के अफसरों की सर्विस को तीस साल से ज्यादा का समय हो गया है। तीस वर्ष के सेवाकाल के बाद अफसर DG के पद पर पदोन्नति होने के लिए पात्र माने जाते हैं, लेकिन पदोन्नति मिलने के लिए उनकी DPC होना जरुरी है। प्रदेश में इस वक्त इन दोनों बैच के IPS अफसरों की डीजी के पद के लिए डीपीसी नहीं हुई हैं। इसलिए DGP सुधीर कुमार सक्सेना के रिटायर होने से पहले यदि वर्ष 1992 बैच के अफसरों की DPC नहीं हुई तो इस बैच के किसी भी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को पदोन्नति इस साल नहीं मिलेगी।

*कितने सालों में किस पद पर पदोन्नति* 

IPS अफसर अपनी सेवा के 14 साल तक पुलिस अधीक्षक के पद पर रहते हैं, इसमें उनकी ट्रैनिंग आदि भी शामिल रहती है, इसके बाद उन्हें डीआईजी के पद पर पदोन्नति मिलती है। चार साल का यह कार्यकाल होता है। सेवा के 18 साल बाद पुलिस महानिरीक्षक के पद पर इन्हें अपनी सेवाएं देना होती है। सेवा के 24 साल बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर रहना होता है। तीस साल की सेवा के बाद आईपीएस अफसर डीजी के पद पर पदोन्नति के लिए पात्र हो जाते हैं।

 *ये अफसर हैं इन बैच में* 

एडीजी एसटीएफ पंकज श्रीवास्तव, एडीजी रेडिया आदर्श कटियार, एडीजी सीआईडी पवन श्रीवास्तव, एडीजी पुलिस मैनुअल मनीष शंकर शर्मा, एडीजी जेल जी अखिटो सेमा, एडीजी शिकायत डीसी सागर वर्ष 1992 बैच के अफसर हैं। वहीं वर्ष 1993 बैच के एडीजी पुलिस कल्याण अनिल कुमार, एडीजी ट्रैनिंग सोनाली मिश्रा, एडीजी एवं खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, एडीजी चयन संजीव समी हैं।