
पढ़ना जारी रखें
दो बार रहे देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह ने पंजाब और ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की थी। 2004 से 2014 तक वे दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।
2006 में दोबारा बाइपास सर्जरी
डॉ मनमोहन सिंह की 2006 में दोबारा बाइपास सर्जरी हुई थी। जिसके लिए मुंबई से स्पेशलिस्ट डॉ रमाकांत पांडा को खास तौर पर बुलाया था। इसके अलावा कोरोना काल में उन्हें कोविड भी हुआ जिसके बाद से उन्हें सांस लेने में भी काफ़ी तकलीफ रहती थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को क़रीब 8 बजे उन्हें दिल्ली के एम्स इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। करीब आधे घंटे बाद उनका निधन हो गया। वे 1985 से 1987 तक भारतीय योजना आयोग के प्रमुख भी रहे थे।