
पढ़ना जारी रखें
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी का सपना मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के प्रयासों से साकार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का अंग वस्त्र द्वारा स्वागत और सम्मान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि वे मुख्यमंत्री डॉ यादव के निवास जाकर ही उन्हें केन बेतवा परियोजना का भूमि पूजन होने पर धन्यवाद देना चाहती थीं लेकिन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विनम्रता पूर्वक कहा कि मैं आपसे भेंट करने आ रहा हूं। बुंदेलखंड अंचल और संपूर्ण प्रदेश की समृद्धि की दृष्टि से केन बेतवा परियोजना की शुरुआत से उन्हें हृदय से प्रसन्नता हुई है।