Zoological Society of India द्वारा डॉ. तेज प्रकाश व्यास “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025” से सम्मानित

510

Zoological Society of India द्वारा डॉ. तेज प्रकाश व्यास “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025” से सम्मानित

 इंदौर के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ.  तेजप्रकाश व्यास  “भारत के पथप्रदर्शक जीवन वैज्ञानिक 2025” (Pioneering Life Scientist of India – 2025) के गोल्ड मेडल तथा “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – 2025” से  नवाजे गए।          भारतीय प्राणी विज्ञान परिषद (ZSI – Zoological Society of India) के 36वें लखनऊ विश्व विद्यालय के भव्य अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें यह  सम्मान दिया गया है।  लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जीवन विज्ञान सम्मेलन के रूप में आयोजित इस  समारोह में में  विश्व के लगभग 1000 प्रतिष्ठित जैव वैज्ञानिको ने  भाग लिया।

WhatsApp Image 2025 04 29 at 12.23.04 1

    उल्लेखनीय है कि डॉ. तेज प्रकाश पूर्णानन्द व्यास  जिन्होंने जैव विविधता संरक्षण, सरीसृप विज्ञान (Herpetology) और प्रकृति प्रेम के क्षेत्र में पांच दशकों से अधिक समय तक अनवरत योगदान दिया है। उनके इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान पद्मश्री डॉक्टर सोबती, जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. बी एन पाण्डे, तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आलोक कुमार राय के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान में उन्हें गोल्ड मेडल,सम्मान पत्र, तथा “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025” प्रदान किया गया।डॉ. व्यास का वैज्ञानिक जीवन उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है।

डॉ व्यास कोइसके पूर्व भी  9 दिसंबर 2022 को डॉक्टर हरस्वरूप जी के 100 वें जन्म दिवस पर अन्तरराष्ट्रीय मीट में विश्व वैज्ञानिकों अमेरिका के डॉ सी रमन भास्कर, डॉ एम एस परिहार , मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के डॉ अनूप स्वरूप , भोपाल के डॉ भरत शरण सिंह, गया के डॉ बी एन पाण्डे, विक्रम विश्व विद्यालय के कुलगुरु डॉ अखिलेश कुमार पांडे द्वारा जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का प्रोफेसर्स हरस्वरूप गोल्ड मेडल , एवं सम्मानपत्र से प्राणिकी अध्ययन शाला एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विक्रम विश्व विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया । डॉ व्यास IUCN (प्रकृति संरक्षण संघ), ग्लैंड, स्विट्जरलैंड के वरिष्ठ सरीसृप विज्ञान के सदस्य, पूर्व प्राचार्य, महाराजा भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धार (म.प्र.),अमेरिकन हार्ट एसोसियेशन, टेक्सास (USA) के ह्यूमन लाइफ सपोर्ट काउंसलर,हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के ऑनलाइन अध्येता  भी है।

Ganga Water: वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अमृत औषधि है गंगा पानी /