WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Turmoil in the Middle East:इजराइल ने ईरान के दो परमाणु संयंत्र पर किए हमले, 20 लोगों की मौत, भड़का तेहरान

285

Turmoil in the Middle East:इजराइल ने ईरान के दो परमाणु संयंत्र पर किए हमले, 20 लोगों की मौत, भड़का तेहरान

नई दिल्ली: तनाव कम करने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों पर संकट गहराता नजर आने लगा है क्योंकि इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज करते हुए उसके दो परमाणु संयंत्र पर हमला कर दिया है।

ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि उसके परमाणु प्लांट पर हमला हुआ है। हमले में वाटर प्लांट को निशाना बनाया गया है। इसके बाद ईरान ने खाड़ी में अमेरिकी- इसराइल और उनसे जुड़ी कंपनियों को इलाका छोड़ने की धमकी दी है।

यह हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस बयान के बाद हुई जिसमें उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचों पर प्रस्तावित हमलो को अगले 10 दिनों के लिए टालने की बात कही थी।

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक शुक्रवार को पश्चिमी ईरान के करमन शाह प्रांत पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 20 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सरकारी मीडिया आउटलेट तसनीम ने बताया कि हमलों में प्रांत के तीन अलग-अलग स्थान पर आवासीय क्षेत्र को निशाना बनाया गया। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल थे जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

इस बीच इसराइल सेना ने दावा किया की कार्यवाही से मिसाइल उत्पादन क्षमता, परमाणु कार्यक्रम से जुड़ा बुनियादी ढांचा और अन्य रणनीति ठिकाने निशाने पर रहे। ईरान ने कहा कि शांति वार्ता के बीच ऐसे हमले स्वीकार नहीं किए जाएंगे और अमेरिका और इजराइल से जुड़े नागरिकों को अपना कार्य स्थल छोड़ने की चेतावनी दी गई है। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने ट्रंप के उस बयान पर भी नाराजगी जताई है जिसमें ईरान से उपहार के रूप में तेल टैंकर दिए जाने के बाद कही गई थी। अमेरिका इजरायल के सहयोग के लिए होमुर्ज जलमार्ग अभी बंद है और वहां से निकलने का प्रयास कर रहे तीन जहाज लौटा दिए गए।