Draupadi Murmu NDA’s Presidential Candidate : द्रौपदी मुर्मू को NDA ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद जेपी नड्डा ने फैसले की घोषणा की 

1185

Draupadi Murmu NDA’s Presidential Candidate : द्रौपदी मुर्मू को NDA ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

New Delhi :NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस फैसले की घोषणा की। पहली बार किसी महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई। नड्डा ने घोषणा करते हुए कहा कि हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को NDA के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं।
द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक के रूप में काम किया है। वे पार्षद और फिर विधायक बनीं। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तरह द्रौपदी मुर्मू लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं और लंबे समय तक विधायक और मंत्री रही हैं। उन्होंने ओडिशा सरकार के परिवहन और वाणिज्य विभागों को संभाला है। 2007 में विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार भी जीता था।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रधानमंत्री और अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। 15 जून को राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना अधिसूचित की गई। हम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए आम सहमति बनाने के लिए विभिन्न दलों से बात कर रहे थे। राजनाथ सिंह और मैंने कई पार्टियों से बात की। लेकिन, आम सहमति नहीं बन पाई।
UPA ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। इसलिए हमने अपने NDA के सहयोगियों से बात की और 20 नामों पर चर्चा की गई है। देश के पूर्वी हिस्से से उम्मीदवार पर आम सहमति थी और वह आदिवासी महिला हो। पहले कभी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार आदिवासी नहीं रहा।